मऊगंज: मऊगंज विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, एएसपी विक्रम सिंह बोले होगी सख्त कार्रवाई
Mauganj, Rewa | Feb 17, 2026 मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद इस संबंध में आज मंगलवार शाम 4 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह का बयान जारी हुआ। एएसपी ने बताया कि विधायक के निज सहायक रामानंद पटेल द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया जिसमें उल्लेख है कि विधायक को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने धमकी दिया।