हरदोई: सिनेमा रोड बस बिल्डिंग के पास दबंग दुकानदार ने पटरी दुकानदार को पीटा, गाली-गलौज कर सामान फेंका, वीडियो वायरल
Hardoi, Hardoi | Dec 24, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के सिनेमा रोड बस बिल्डिंग के पास मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे एक पटरी दुकानदार की दबंग दुकानदार ने पिटाई कर दी और गाली गलौज कर गुमटी का सामान भी फेंक दिया।इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल कार्यवाही की जाएगी।