बाढ़: बाढ़ के एकडंगा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Barh, Patna | Jun 6, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव में शनिवार को पुलिस ने संदिग्ध हालत में 22 वर्षीय विवाहिता अनुराधा कुमारी का शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुबह लगभग 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।