मुंगेर: मुंगेर में 5 फरवरी को मुख्यमंत्री देंगे ₹400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात
Munger, Munger | Jan 29, 2025 मुंगेर प्रगति यात्रा के चौथे फेज में 05 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुंगेर पहुंचना प्रस्तावित है। इस दरम्यान मुख्यमंत्री 1000 करोड़ की कई नई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। जबकि 450 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुंगेर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि जिलेवासियों की कई बड़ी परियोजनाएं को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।