पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर से शनिवार सुबह 11 बजे न्याय रथ रवाना हुआ। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्याय रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुँचेगा और पूरे अगस्त माह तक इसके माध्यम से लोगों को कानूनी रूप से जागरूक किया जाएगा।