उधवा: नाकिर टोला गांव में गेहूं की कटाई को लेकर जमीनी विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
राधानगर थाना क्षेत्र के नाकिर टोला में बीते दिनों गेहूं की कटाई को लेकर चल रहा जमीनी विवाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित गफ्फार शेख एवं अफसर शेख को पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।