भदोही: भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी पर बाल श्रम सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज
भदोही के समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के घर में नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या करने के बाद उनके घर से मुक्त कराई गई एक अन्य नाबालिग नौकरानी के मामले में श्रम विभाग ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ भदोही कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया है। यह एफआईआर श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने दर्ज कराया है।