भदोही: नेवादा कला में पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र सहित दो गिरफ्तार
भदोही कोतवाली क्षेत्र के नेवादा कला में पिता की हत्या करने वाले पुत्र सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुत्र वीरेंद्र गौतम अपने पिता की संपत्ति अपने नाम कराना चाहता था और इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हुआ और दादा के उकसाने पर पुत्र ने लाठी डंडे से मारकर पिता को घायल कर दिया और उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी।