गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में वृद्ध महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में परिजन ने मांगी माफी,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
गया में इंसानियत को शर्मसार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिसमे दिख रहा है कि एक व्यक्ति के द्वारा वृद्ध महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए सड़क पर लाकर रखा जाता है।वीडियो वायरल होने के बाद वृद्ध महिला के पोते संतोष कुमार ने इसके लिए माफी मांगी है।बताया कि खाना खाने के दौरान वृद्ध महिला के द्वारा गंदे हाथों से खाना को छुआ गया था।