सरदारशहर: सरदारशहर में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
सरदारशहर में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने अपने कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क और जल निकासी जैसी जनसमस्याओं से अवगत कराया। रिणवा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।