धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव डींगरा पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की भिड़ंत, बेटे की मौत, पिता सहित 2 की हालत गंभीर
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में स्थित डींगरा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, टक्कर लगने से बेटे की मौत हो गई, तब की पिता घायल हो गया, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी बुरी तरह घायल हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, रविवार देर रात 1:00 कलुआ अपने बेटे अली वारिस के साथ बिजनौर से शादी के कार्ड बांटे कर घर आ रहा था।