सतना के पूजा अस्पताल में मरीज परेशान, स्टॉफ मेहंदी लगाने में व्यस्त!
ड्यूटी के दौरान मेहंदी लगाते स्टॉफ का वीडियो परिजनों ने बनाया, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
सतना। जिले के निजी पूजा अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल का स्टॉफ ड्यूटी के दौरान मेहंदी लगाते बैठा नजर आ रहा है। वहीं, अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि स्टॉफ की इस कार्यशैली से नाराज मरीजों के परिजनों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के प्रति स्टॉफ की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। #fbyシvideo #fbreels #newsofgwalior #viralreelschallenge #mppolice #viral
Bhind Nagar, Bhind | Nov 20, 2026