डग: डग में लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए विकास अधिकारी ने की अनोखी पहल, मिट्टी के मटकों पर लिखा मतदान का संदेश
Dug, Jhalawar | Mar 29, 2024 डग में मतदान लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से पंचायत समिति विकास अधिकारी डॉ भानूमौली मौर्य द्वारा अनोखी पहल व नवाचार किया जा रहा है। जिसमें कुम्हार परिवारों को समझाकर उनके द्वारा निर्मित पानी के मटको पर मतदान सम्बंधित स्लोगन अंकित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गुरुवार को एक परिवार ने सहमति जताई ओर पिछले कुछ दिनों से तैयार कई मटको पर स्लोगन लिखे।