मोतिहारी: मोतिहारी नगर निगम में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ
मोतिहारी नगर निगम में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन आज किया गया। नगर आयुक्त आशीष कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में सहयोग शिविर का आयोजन कर लोगों से उनकी समस्या व सुझाव को जाना गया। साथ ही सहयोग शिविर के माध्यम से निदान की दिशा में त्वरित पहल भी किया गया है। जिससे सरकार के द्वारा निर्देशित सहयोग शिविर का उद्देश्य पूरा हो सकें।