कोईलवर: गिधा ओवर ब्रिज के पास पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
गिधा थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गिधा ओवर ब्रिज के समीप से शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को मंगलवार की दोपहर 3:30 जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।