रोहतास के प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल मांझर कुंड का जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान पर्यटकों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र में फैली गंदगी को देखते हुए 30 जुलाई तक पर्यटकों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया। इस अवधि में इस क्षेत्र की साफ-सफाई एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के लिए बेहतर और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने हेतु नई विजिटर मैनेजमेंट प्रणाली विकसित की जाएगी।
#iprd
Patna, Bihar | Jul 12, 2026