बुलंदशहर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सदर विधायक को सौंपा
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ठाकुर विजय राघव के नेतृत्व में सदर विधायक प्रदीप चौधरी को ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन विधायक को सौंपा। जहां उन्होंने बताया कि क्षेत्र में काम कर रहे ग्रामीण पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिनके समाधान के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।