बुलंदशहर: गुलावठी में सर्विसमैन को बातों में उलझाकर टप्पेबाज ने किया बैग चोरी, मोबाइल, एटीएम और नकदी उड़ाई, मामला दर्ज
गुलावठी थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है। राजेश पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नगला जाट, इग्लास, अलीगढ़, इस घटना का शिकार हुए हैं। जानकारी के अनुसार राजेश हापुड़ के धौलाना से नौकरी की ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। गुलावठी में धौलाना बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद उन्होंने एक मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट ली। मोटरसाइकिल चालक ने राजेश को बातों में उलझाया और