बुलंदशहर: गुलावठी के मिट्ठेपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गुलावठी के मिट्ठेपुर गांव पर सड़क किनारे खड़े बाईक सवार युवक की ट्रक से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई,दूसरा साथी मामूली रूप से घायल हुआ है, हादसे के वक्त गांव खुशहालपुर निवासी 35 वर्षीय मृतक जितेंद्र उर्फ भीम पुत्र राजमल अपने साथी सगीर के साथ गुलावठी से खरीदारी कर बाईक से घर लौट रहा था, मामले में जानकारी परिजनों द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 1 बजे दी गई।