बुलंदशहर: टेलीग्राम लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 1.61 लाख रुपये गायब, पीड़ित ने ऑनलाइन ठगी की कराई शिकायत दर्ज
बुलंदशहर में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। रामा एन्क्लेव निवासी सुरेंद्र के बैंक खाते से टेलीग्राम पर आए एक विज्ञापन लिंक पर क्लिक करने के बाद 1.61 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना दी, हांलाकि नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कर ली गई है। सुरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें टेलीग्राम पर एक आकर्षक विज्ञापन मिला था,