अशोक नगर: अखाई गांव के पास सड़क हादसे में नातिन का कार्ड देकर लौट रहे दादा की मौत, महिला व किशोरी घायल
अशोकनगर जिले के अखाई गांव के पास दो बाईकों की भिड़ंत में नातिन की शादी के कार्ड देकर लौट रहे दादा की मौत व बाइक पर सवार एक महिला एवं किशोरी घायल हो गईं।मिली जानकारी के अनुसार सराई गांव निवासी भंवरा पुत्र अमोल अहिरवार उम्र 65 वर्ष रविवार की सुबह 11:00 बजे अपनी बहन इमरत पति सिन्नाम अहिरवार उम्र 65 वर्ष के गांव भेटूआ से नातिन की शादी के कार्ड देकर लौट रहा था।