गोरखपुर: मजदूर पर गर्म चाय फेंकने और चप्पल से पीटने का युवती पर लगा आरोप, गुलरिहा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
गुलरिहा क्षेत्र के बरगदहीं तिराहे पर एक युवती ने सफाई कर रहे मजदूर पर गर्म चाय फेंक दी।विवाद बढ़ने पर युवती ने डायल 112 पर सूचना दी।पुलिस के मौके पर पहुंचते ही युवती ने मजदूर को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया,जहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।गोरखपुर से महराजगंज जा रही एक कार में सवार दो महिलाएं और एक पुरुष बरगदहीं तिराहे पर एक दुकान पर चाय पीने रुके थे।