उज्जैन शहर: महाकालेश्वर मंदिर में अभिनेता जय भानुशाली व अभिनेत्री आरती सिंह ने किए दर्शन, भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के टीवी और फिल्म अभिनेता जय भानुशाली व टीवी अभिनेत्री आरती सिंह दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।