91 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से 40 लाख के गहने चोरी, खाना बनाने वाली महिला गिरफ्तार
पंचकूला पुलिस की बड़ी कामयाबी: घरेलू सहायिका से सोना-डायमंड के गहने बरामद
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से लाखों रुपये के सोना और डायमंड के गहने चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए गहने बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार 13 जून को चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 91 वर्षीय सास, जो मनसा देवी क्षेत्र में रहती हैं, उनके घर में खाना बनाने का काम करने वाली महिला ने सोने और डायमंड के कीमती गहने चोरी कर लिए हैं। शिकायत मिलने पर थाना मनसा देवी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज तजिंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गहन जांच और पूछताछ की। जांच के दौरान घर में खाना बनाने आने वाली महिला पर संदे�