बदायूं: बदायूं के सरौता गांव में गाली-गलौच का विरोध करने पर तीन लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Feb 14, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के सरौता गांव में गाली - गलौच का विरोध करने पर तीन लोगों ने बशीर अहमद पुत्र सुलेमान को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। जिसकी घायल बशीर अहमद ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शनिवार ढाई बजे के आसपास घायल बशीर अहमद का उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।