बदायूं: अलापुर रोड, तालगांव गांव की मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी, एक युवक की मौत और एक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Feb 14, 2026 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के निमठौली गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अनेक पाल पुत्र नौनी सिंह अपने साथी 50 वर्षीय धर्मवीर पुत्र छोटेलाल घठौली गांव थाना गाजीपुर दिल्ली एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। थाना अलापुर क्षेत्र के अलापुर रोड तालगांव की मोड के निकट बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें अनेक पाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी धर्मवीर घायल है