बदायूं: बदायूं के कछला गंगा घाट पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेने पहुंचे कांवड़िए
Budaun, Budaun | Feb 14, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला में स्थित मां भागीरथी गंगा घाट पर शनिवार 10 बजे के आसपास कल होने वाले महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व कांवड़िए गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं। दूर दराज के श्रद्धालु कछला के मां भागीरथी गंगा तट पर पहुंचे। श्रद्धालु कल शिवालयो में जलाभिषेक करेंगे ।