टीकमगढ़: होप स्कूल के पास तेज रफ्तार टैक्सी का कहर, कट मारने से बाइक सवार घायल
होप स्कूल के पास एक तेज रफ्तार टैक्सी ने अचानक कट मार दिया, जिससे बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। हादसे के समय बाइक सवार टीकमगढ़ की ओर आ रहा था। घायल की पहचान राममिलन यादव निवासी सकेरा भंडरण के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।