चित्तौड़गढ़: सर्किट हाउस में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यादव का सूत की माला पहनाकर किया गया स्वागत
कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव का सर्किट हाउस में संभाग प्रभारी आजाद पालीवाल, पंकज उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में सूत की माला पहना कर स्वागत किया गया। यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा की और अपने अभियान के बारे में बताया।