चित्तौड़गढ़: होरा हनुमान जी दर्शन को गए शख्स पर आधा दर्जन से अधिक लोगों का हमला, हाथ पैरों में फैक्चर पर लाया गया जिला अस्पताल
उदयपुर रोड स्थित होडा हनुमान जी दर्शन करने गए एक व्यक्ति पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। उसके हाथ पैरों में चोटें आई । पुलिस भी मौके पर पहुंची। डेट गांव निवासी लोकपाल सिंह पर ईश्वर सिंह, भगवान सिंह, कमल सिंह, गोपाल गुर्जर, विनोद आदि ने घाटियों और सदियों से हमला कर दिया।