साहिबगंज: कॉलेज रोड में चैती दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए तोरण द्वार तेज आंधी व बारिश के कारण गिरा मुख्य सड़क पर, कोई हताहत नहीं
नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड में चैती दुर्गा मंदिर पूजा समिति के द्वारा बनाए गए भव्य आकर्षक तोरण द्वार रविवार को अचानक आए हुए तेज आंधी व बारिश के कारण मुख्य सड़क पर गिरकर धरासाई हो गया हालांकि तोरण द्वार उस वक्त गिरा जब मुख्य सड़क पर ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं थी जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। उधर पूजा समिति ने चैती दुर्गा पूजा को लेकर यह तोरण द्वार बनवाया था।