साहिबगंज: जेएन राय रोड स्थित आजसू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती
शहर के जेएन राय रोड स्थित आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही बाबा साहेब के बनाए गए संविधान पर चलने का संकल्प लिया।