साहिबगंज: रेलवे स्टेशन चौक मोड़ पर केंद्र सरकार व भाजपा के संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ झामुमो जिला कमेटी ने दिया एकदिवसीय धरना
झामुमो जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी के नेतृत्व में रविवार को रेलवे स्टेशन चौक मोड़ पर केंद्र सरकार व भाजपा के संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ जेएमएम कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार व भाजपा पार्टी के खिलाफ सभी जेएमएम कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वही कहा कि केंद्र सरकार झूठे विकास की बातें करते हुए लोगों को मूर्ख बनाई।