जहानाबाद: बॉम्बे बाजार में आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का प्रदर्शन
जहानाबाद शहर के बॉम्बे बाजार में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य का डेमो देकर लोगों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने आग से बचाव के उपाय, गैस सिलेंडर व विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।