नासरीगंज: नासरीगंज और राजपुर थानाक्षेत्र के मौना और अमारी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत जेई ने की छापेमारी
नासरीगंज पावर सबस्टेशन क्षेत्र में पदस्थापित जेई पंकज कुमार शर्मा ने बिजली चोरी के खिलाफ नासरीगंज थानाक्षेत्र के मौना और राजपुर थानाक्षेत्र के अमारी गांव में दलबल के साथ छापेमारी की। इस दौरान आधा दर्जन परिसरों में अवैध बिजली का इस्तेमाल होते पाया गया। बाद में जेई ने सभी परिसर के स्वामियों के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई। आरोपित