Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
md63676
3
मुख्यमंत्री का राज्यसभा जाने को लेकर कार्यकर्ता से लेकर जीविका दीदी ने क्या कहा देखिए #NewsUpdate #BiharNews #latestnews...
Madhepura, Madhepura
| Mar 17, 2026
#newsupdate
#biharnews
#latestnews...
MORE NEWS
अब आपके अररिया में मिलेंगे वायरल वैद जी #Araria #viralreelsシ #patna #bihar
Madhepura, Madhepura | Jun 3, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा मधेपुरा, दिनांक : 03 जून, 2026 खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, प्राकृतिक खेती एवं संतुलित उर्वरक उपयोग को मिलेगा बढ़ावा जिले के सभी 13 प्रखंडों एवं चयनित पंचायतों में 25 जून तक चलेगा जागरूकता अभियान कृषि निदेशक, बिहार, पटना के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की आत्मा योजना अंतर्गत संचालित राष्ट्रव्यापी "खेत बचाओ अभियान" के तहत मधेपुरा जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक बनाना तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। प्रखंड कृषि कार्यालय, मधेपुरा में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कृषि लागत में कमी लाने के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत किसान संवाद, खेत प्रदर्शन, तकनीकी प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा) श्री रीतेश रंजन ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के प्रसार कर्मियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती तथा उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूरिया एवं डीएपी के अत्यधिक उपयोग को कम करते हुए एनपीके, एसएसपी, जैविक खाद, जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Jun 3, 2026
-: प्रेस विज्ञप्तिः- आज़ दिनांक 03.06.2026 को श्री अभिषेक रंजन, (भा०प्र० से०) जिलाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में 'कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि फार्मर रजिस्ट्री में पूर्व में दिये गये निदेश के आलोक में अब तक सभी प्रखंडों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं हुई है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि लक्ष्य के अनुरूप ससमय अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करवाना सुनिश्चत करेंगे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा को निदेशित किया गया कि फसल क्षति अन्तर्गत सभी लंबित आवेदनों का सत्यापन ससमय करना सुनिश्चित करेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि गरमा 2025-26 में विभिन्न योजनान्तर्गत प्रखंडवार शत-प्रतिशत बीज का वितरण पूर्ण कर लिया गया है। वर्त्तमान में जिले में यूरिया 8955.19 एम०टी०, डी०ए०पी० 8293.85 एम०टी०, एम०ओ०पी० 2413.17 एम०टी० एन०पी०के० 10381.19 एम०टी० एवं एस०एस०पी० 985 एम०टी० प्राप्त हुआ है। जिले में किसी भी प्रकार की उर्वरक की कमी नहीं है। दिनांक 01.04.2026 से अद्यतन कुल 513 छापामारी की गई है, जिसमें 12 मामलों में अनियमितता पाई गई, जिसमें 02 प्रतिष्ठान पर प्राथमिकी दर्ज की गई, 12 प्रतिष्ठान की अनुज्ञप्ति रद्द की गई। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि निदेशक, बामेती, बिहार, पटना के पत्रांक 1544 दिनांक 09.05.2026 के द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में जिले के सभी प्रखंडों के 110 पंचायतों में दितीय चरण में उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु जागरूकता अभियान से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 15.05.2026 से 28.07.2026 तक पंचायतवार एवं तिथिवार कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा एवं आत्मा, मधेपुरा के द्वारा संयुक्त रूप से कराया जा रहा है।. जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला उद्यान पदाधिकारी, मधेपुरा को निदेशित किया गया कि वर्ष 2026-27 अन्तर्गत योजनावार / फसलवार/प्रखंडवार लाभुक किसानों की प्रस्तावित सूची तैयार करना सुनिश्चित करें, ताकि पोर्टल खुलने पर कृषकों द्वारा आवेदन किया जा सके। साथ ही सभी प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि ड्रिप सिंचाई का पोर्टल खुला हुआ है, कृषकों का अधिक से अधिक आवेदन करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, मधेपुरा को निदेशित किया गया कि मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा दिये गये के०सी०सी०/ अन्य ऋण का निष्पादन जल्द से जल्द करें एवं इसकी प्रगति से सम्बंधित प्रतिवेदन अगली बैठक में उपस्थापित करें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी, मधेपुरा को निदेशित किया गया कि मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना (सात निश्चय पार्ट-02) 2025-26 अन्तर्गत पूर्ण किये गये कार्य का अभियंता, मत्स्य से जल्द से जल्द एम०बी० बुक करते हुये भुगतान की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों को निदेशित किया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में क्रियान्वित किये जाने वाले योजनाओं से संबंधित जानकारी एन०आई०सी० पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, मधेपुरा जिला उद्यान पदाधिकारी, मधेपुरा, उप निदेशक, कृषि अभियंण, मधेपुरा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, मधेपुरा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा / उदाकिशुनगंज एवं सभी प्रखंड कृषि/उद्यान पदाधिकारी भाग लिये। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Jun 3, 2026
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय दिनांक : 03 जून 2026 *नव स्थापित डिग्री कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* मधेपुरा जिले में नव स्थापित डिग्री कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन द्वारा आज दिनांक 03 जून 2026 को शंकरपुर, घैलाढ़ एवं कुमारखंड प्रखंडों में चिन्हित महाविद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, मधेपुरा भी उनके साथ उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने महाविद्यालयों में उपलब्ध कक्षाओं, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं विद्युतीकरण की स्थिति सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने तथा पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), विद्युत विभाग के पदाधिकारी, भूमि अर्जन पदाधिकारी तथा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने नव स्थापित महाविद्यालयों के सतत अनुश्रवण एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना), निदेशक (नेप), डीसीएलआर सदर एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर को अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि जिले के नव स्थापित महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण संसाधनों के विकास एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर प्राप्त हो सके। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Jun 3, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा दिनांक : 03 जून 2026 : *मॉडल स्कूलों की गुणवत्ता एवं संसाधनों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा* : *आधारभूत संरचना, भूमि एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं के सत्यापन का दिया निर्देश* मधेपुरा, 03 जून 2026। जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आज न्यू एनआईसी सभागार, मधेपुरा में जिले के मॉडल स्कूलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ (एसएसए) तथा जिले के सभी मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा निर्धारित मानकों एवं पैरामीटर के अनुरूप विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विद्यालयों की आधारभूत संरचना की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने विद्यालयों की वास्तविक स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा सके। बैठक में आलमनगर एवं घैलाढ़ मॉडल स्कूलों की अतिक्रमित भूमि से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं अधिकारियों को भूमि संबंधी सभी आवश्यक अभिलेख एवं कागजात शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे अतिक्रमण से संबंधित मामलों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि मॉडल स्कूलों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत संरचना तथा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को समन्वित एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में विद्यालयों के समग्र विकास, संसाधनों की उपलब्धता तथा शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Jun 3, 2026