सादाबाद: सादाबाद के कोठी गंज में दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सादाबाद कस्बे के कोठीगंज निवासी इमरान खान मथुरा में कपड़ों का व्यापार करता था। दो दिन पूर्व मथुरा से सादाबाद वापस लौट रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी जिससे वह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों के द्वारा घायल युवक को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इमरान खान की मौत हो गई। इमरान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया