अशोक नगर: शंकरपुर मगरदा सहित कई स्थानों पर मेंटेनेंस के चलते सोमवार को बिजली कटौती रहेगी
अशोकनगर में सोमवार के दिन विद्युत वितरण कंपनी ने रखरखाव के चलते बिजली कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि सोमवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मेंटेनेंस का काम किया जायेगा, जिससे शंकरपुर फीटर से जुड़े शंकरपुर मगरदा, आरोन रोड नई मंडी क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। हालांकि विभाग का कहना है की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय बढ़ाया या घटना जा सकता है।