सुपौल: सरकारी जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर विवाद, प्रशासन ने दोनों पक्षों को भूमि खाली करने का दिया निर्देश
Supaul, Supaul | Aug 21, 2026 सुपौल सदर प्रखंड के हरदी पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 8 में सरकारी जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों में चिंता और भय का माहौल है। मामले को लेकर मोहम्मद इस्लाम ने जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं सदर थाना को आवेदन देकर पूरे मामले से अवगत कराया है।