भरतपुर: बयाना में एक घंटे की तेज बारिश, इमलिया कुंड पर 100 फीट ऊंचा झरना बहा
बयाना में मंगलवार को करीब एक घंटे तक बारिश हुई। दोपहर बाद अचानक घने बादल छा गए और तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। क्षेत्र के पहाड़ी झरने पूरे वेग से बहने लगे। लगभग 100 फीट की ऊंचाई से इमलिया कुंड का झरना बह निकला। इस प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।