नागौद: नागौद में मकान के अधिपत्य को लेकर मारपीट, महिला व पुत्र घायल
Nagod, Satna | Oct 3, 2026 नागौद। मकान के अधिपत्य को लेकर चल रहे विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में चंद्रलता अवधिया, उनके पति अशोक अवधिया उर्फ मुन्ना और उनके पुत्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।