बहराइच: दीवानी न्यायालय मे शपथ आयुक्त के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए चल रहे नामांकन को लेकर न्यायिक कार्य से विरत हुए अधिवक्ता
बहराइच दीवानी न्यायालय के जिला बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार को शपथ आयुक्त के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के मद्देनजर अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। बता दें कि आज विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है जिसके लिए 9 जुलाई को मतदान संपन्न होना है और उसी दिन परिणाम घोषित होंगे।