बेगूसराय: विधानसभा चुनाव को लेकर DM ने राजनीतिक दल प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, कई निर्देश दिए
कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा गुरुवार की रात 10:00 बजे दी गई. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के सभी प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है.