शाहबाद: अलग-अलग स्थान से दो युवक गिरफ्तार, एक पर किशोरी को भगाने तथा दूसरे पर अवैध असलह रखने का आरोप, भेजा गया जेल
शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से दो युवकों को गिरफ्तार किया है जिन्हें जेल भेजा गया। एक आरोपी पर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। दूसरे युवक को संदिग्ध रूप में गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।