पीरटांड: गिरिडीह पीरटांड रोड में बदडीहा के पास कोरियर वाहन पेड़ से टकराकर पलटा, मंगलवार दोपहर 2 बजे हुआ हादसा
गिरिडीह पीरटांड रोड में बदडीहा के पास एक कोरियर वाहन एक पेड़ से टकराकर मगंलवार दिन के 2 बजे पलट गया। घटना में ड्राइवर को हल्की चोट आई। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।बताया गया की बारिश के दौरान अचानक वाहन एक पेड़ से टकराई और सड़क के किनारे पलट गई। घटना के बाद जोरदार आवाज हुआ। जिससे आसपास के लोग जुटे और ड्राइवर को तुरंत ही वाहन से बाहर निकाला ।