तमाड़ 1: बारूडीह निवासी 80 वर्षीय वृद्ध सिकंदर अहीर की जंगली हाथी के हमले में मौत
Tamar 1, Ranchi | Feb 13, 2025 तमाड़ वन प्रक्षेत्र के बारूडीह निवासी 80 वर्षीय वृद्ध सिकंदर अहीर को जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला । घटना बुधवार रात 8:00 बजे की है । मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग रामानंद अहीर, कोलबो अहीर और सिकंदर अहीर सवार होकर अपने घर बारूडीह जा रहे थे । इसी बीच जिलिंग सरिंग के समीप सलगा कैनाल पर एक हाथी के साथ उनका आमना सामना हो गया।