फरीदपुर: चलती बस का पहिया निकलने से मची अफरा-तफरी, शनिवार देर रात हुआ हादसा
दिल्ली से रुपईडीहा जा रही गोला डिपो की बस का पहिया बीच रास्ते में निकल गया बरेली सीतापुर हाईवे पर रामपुर मोड़ के पास बीती रात पहिया निकाल कर बस के सामने आया चालक ने बस रोकी तब तक दूसरा पहिया फट गया था घटना से यात्रियों की जान हलक में आ गई अफरा तफरी मच गई परिचालक ने सवारियों को बाहर निकाला इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई