अनूपपुर: भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव की अपील जारी
जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अत्यधिक जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें और बाहर जाते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढककर रखें। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और ताजा भोजन करने की सलाह दी गई है।