पिपरा: मेंटेनेंस कार्य के चलते 13 अप्रैल को हरिहरगंज और पीपरा में बिजली बाधित रहेगी: एग्जीक्यूटिव
Pipra, Palamu | Apr 12, 2026 हरिहरगंज और पीपरा प्रखंड के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है कि सोमवार, 13 अप्रैल को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह निर्णय 33 हजार वोल्ट लाइन में मेंटेनेंस कार्य के चलते लिया गया है। इस संबंध में छतरपुर के कार्यपालक विद्युत अभियंता राजेश कुमार ने रविवार के शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया।