भिंड नगर: नौतपा में तप रहा भिंड, तापमान 48 डिग्री तक, गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
भिंड जिले में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालत यह हैं कि सुबह से ही सूर्य के तीखे तेवर लोगों को झुलसाने लगते हैं और दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है।जानकारी के अनुसार जिले में तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है,